गेहूं पंजीयन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 10 मार्च तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन — 2625 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी कीमत

0
2
Spread the love

श्योपुर, 07 मार्च 2026
समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। पहले यह तिथि 7 मार्च निर्धारित थी।  WheatProcurement

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में 33 पंजीयन केंद्रों पर किसानों का पंजीयन लगातार जारी है, ताकि अधिक से अधिक किसान समर्थन मूल्य का लाभ उठा सकें।

अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा भाव

MSP2026

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है। इसके बाद अब प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।

सरकार का कहना है कि तिथि बढ़ाने से किसानों को पंजीयन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और अधिक किसान योजना का लाभ उठा सकेंगे।

FarmersNews

23 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीदी

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य विभाग विजय शाक्य ने बताया कि श्योपुर जिले में 23 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू होगी। इसके लिए जिले में 33 खरीदी केंद्र निर्धारित किए गए हैं।  AgricultureNews

वेयरहाउस का किया निरीक्षण

खरीदी की तैयारियों के तहत डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य ने जैदा मंडी स्थित सेंट्रल वेयरहाउस और स्टेट वेयरहाउस का निरीक्षण कर भंडारण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


श्योपुर गेहूं खरीदी 2026, MP Wheat Procurement 2026, Sheopur Wheat Registration Last Date, Wheat MSP 2625 MP, Vijay Shakya Inspection Warehouse

 #SheopurNews

 #MadhyaPradesh

#CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here