श्योपुर, 06 मार्च 2026
जिला जेल श्योपुर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कपिल मेहता ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी।
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश कपिल मेहता ने जेल की बैरकों, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, पाकशाला, टॉयलेट और लीगल एड क्लीनिक का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बंदियों को दी विधिक सहायता की जानकारी
निरीक्षण के साथ आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में बंदियों को विधिक सहायता, अपील के अधिकार और न्यायिक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उनके लंबित मामलों के संबंध में भी विधिक चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। LegalAwareness
इस दौरान बंदियों को यह भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
KapilMehta
अधिकारी भी रहे मौजूद
निरीक्षण और विधिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक और जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
श्योपुर जिला जेल निरीक्षण, Sheopur District Jail Inspection, Kapil Mehta Judge Sheopur, District Legal Services Authority Sheopur, Jail Legal Awareness Program
#SheopurNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNationalNews
