पंचायत उप निर्वाचन: जिला पंचायत सदस्य पद पर कमलेश कंवर निर्वाचित निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा, 79 मतों से दर्ज की जीत

0
25
Spread the love

श्योपुर, 05 जनवरी 2026
पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 01 (मानपुर क्षेत्र) से श्रीमती कमलेश कंवर–महेश सिंह जादौन को निर्वाचित घोषित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा द्वारा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक  मदन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, श्योपुर में संपन्न हुई।

सारणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्वाचन परिणामों की अधिकृत घोषणा करते हुए श्रीमती कमलेश कंवर को विजयी घोषित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  संजय जैन, सहायक कोषालय अधिकारी  गिर्राज शर्मा, इलेक्शन सुपरवाइजर  इमरान खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर 2025 को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि 02 जनवरी 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में ईवीएम के माध्यम से मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। कुल 5 राउंड में मतगणना कार्य संपन्न हुआ। इसके पश्चात आज सारणीकरण के बाद परिणामों की विधिवत घोषणा की गई।

जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 01 के लिए कुल 67 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया था। मतगणना में कुल 27,096 विधि मान्य मत पाए गए। निर्वाचन में कुल 16 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

परिणामों के अनुसार श्रीमती कमलेश कंवर को 3,294 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी  हरिमोहन बौद्ध बैरवा को 3,215 मत मिले। इस प्रकार श्रीमती कमलेश कंवर ने 79 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अन्य अभ्यर्थियों में बृजमोहन राजपूत को 3,055,  धारा सिंह गोबरिया को 2,780,  सोनू सिंह राठौड़ को 2,383,  जसवंत सिंह मेवाड़ा को 2,315,  रतन गुर्जर पहलवान को 2,098,  पवन सिंह राजावत को 1,683,  नरेश मीना टोगनी को 1,432,  हनुमान योगी को 1,322,  महेश आदिवासी को 1,171,  जितेन्द्र गोयल उर्फ पिन्टू को 799,  जगदीश को 733,  मुरारी देसाई को 315, श्रीमती मधु उपाध्याय को 238 एवं  विष्णु जाटव को 119 मत प्राप्त हुए। नोटा पर कुल 104 वोट डाले गए।

निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन पर जिला प्रशासन द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। निर्वाचित प्रतिनिधि को प्रशासनिक अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here