🚨 182 क्विंटल यूरिया जब्त, आरोपी रामगोपाल गुप्ता के गोदाम सील 🚨
श्योपुर, 06 दिसंबर 2025:
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर मानपुर में अवैध रूप से खाद के विक्रय के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
उप संचालक कृषि मुनेश शाक्य ने बताया कि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शरद रघुवंशी की सूचना पर रामगोपाल गुप्ता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत अपराध क्रमांक 246/2025 दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर को सोशल मीडिया पर अधिक दर पर खाद विक्रय का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में पाया गया कि रामगोपाल गुप्ता ने गोदाम में खाद का अवैध भंडारण किया था। तत्समय दो गोदाम सील किए गए और पंचनामा बनाकर खोला गया।
जब्त वस्तु:
-
यूरिया बैग: 305 + 100 = कुल 405 बैग
-
मात्रा: 182.25 क्विंटल
-
कीमत: ₹1,08,337
एफआईआर दर्ज होने के साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
