श्योपुर जिले में एसआईआर का कार्य 100% पूरा — सभी 655 मतदान केन्द्रों के गणना फॉर्म डिजिटाइज़

0
26
Spread the love

🔥  16 दिसंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची का प्रारूप, 14 फरवरी को फाइनल सूची  🔥

श्योपुर, 05 दिसंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के नेतृत्व में जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिले के सभी 655 मतदान केन्द्रों के गणना फॉर्म पूरी तरह डिजिटाइज़ कर दिए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जैन ने बताया कि जिले के कुल 5,16,986 मतदाताओं के गणना पत्रक बीएलओ ऐप के माध्यम से भरकर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

विधानसभा अनुसार स्थिति

  • श्योपुर विधानसभा क्षेत्र

    • मतदान केन्द्र : 329

    • कुल मतदाता : 2,60,282

    • सभी गणना फॉर्म डिजिटाइज़

  • विजयपुर विधानसभा क्षेत्र

    • मतदान केन्द्र : 326

    • कुल मतदाता : 2,56,704

    • सभी गणना फॉर्म डिजिटाइज़

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • 16 दिसंबर 2025 – सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन

  • 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 – दावा एवं आपत्तियों के आवेदन

  • 14 फरवरी 2026 – फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन

 कौन जुड़वा सकता है अपना नाम?

प्रारूप प्रकाशन के बाद जो मतदाता 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष के हो रहे हैं, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक फॉर्म

  • फॉर्म 6 – नया नाम जोड़ने के लिए

  • फॉर्म 8 – नाम सुधार या संशोधन के लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here