🌿 श्योपुर, 12 नवम्बर 2025
भारत के प्रतिष्ठित चीता आवास — कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर रोमांच, लक्ज़री और प्रकृति के संगम का अनुभव मिलने जा रहा है। इवोक कैंपिंग ने घोषणा की है कि कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट सीजन-2 आगामी 14 नवम्बर से पर्यटकों के लिए अपने द्वार फिर से खोल रहा है।
श्योपुर जिले की मनमोहक प्राकृतिक गोद में बसा कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट उन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है जो जंगल की रहस्यमयी दुनिया को करीब से महसूस करना चाहते हैं। यहीं पर वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से आए चीतों को विशेष बाड़े में छोड़ा था, जिससे यह इलाका राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में भी रहा।
इवोक कैंपिंग के प्रतिनिधि सौरव सिंह ने राजाराम रिसॉर्ट, श्योपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि —
“कूनो नेशनल पार्क सिर्फ वन्यजीवों का घर नहीं, बल्कि भारत के संरक्षण इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। फॉरेस्ट रिट्रीट का यह नया सीजन प्रकृति प्रेमियों को एक अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव देने जा रहा है।”
748 वर्ग किलोमीटर में फैला कूनो नेशनल पार्क न सिर्फ चीतों का घर है, बल्कि यहां तेंदुआ, भेड़िया, स्लॉथ भालू, सियार, लंगूर और अनेक दुर्लभ जीव भी पाए जाते हैं।
लक्ज़री के साथ प्रकृति का संगम

कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में 25 आकर्षक और अनोखे डिज़ाइन वाले लक्ज़री टेंट बनाए गए हैं। यहां पर्यटक वन नाइट और टू नाइट पैकेज में से चुन सकते हैं, जिनमें आरामदायक स्टे, स्वादिष्ट भोजन, जंगल सफारी और विशेष क्यूरेटेड अनुभव शामिल हैं।
यह रिट्रीट इको-टूरिज्म को बढ़ावा देता है और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर पर्यटकों को प्रामाणिक ग्रामीण जीवन का अनुभव कराता है।
आकर्षक गतिविधियाँ
रिट्रीट में आने वाले मेहमान स्टारगेजिंग नाइट्स, योग सेशन, ग्राम भ्रमण, कला एवं हस्तशिल्प स्टॉल, फूड कोर्ट और क्लब हाउस एक्टिविटीज़ जैसी विविध मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।


धोब कुंड वाटर फाल
प्रकृति के संग विलास का अनुभव
इवोक कैंपिंग का उद्देश्य केवल ग्लैम्पिंग नहीं, बल्कि हर प्रवास को प्रकृति के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाना है। उनके अन्य ग्लैम्पिंग स्थलों की तरह, कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट भी पर्यटकों को लक्ज़री और सस्टेनेबिलिटी का अनूठा अनुभव देने जा रहा है।
📍स्थान: कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर (मध्य प्रदेश)
🎉 उद्घाटन तिथि: 14 नवम्बर 2025
🏕️ आयोजक: इवोक कैंपिंग
