नमो के आगे उमड़ा जनसैलाब, हुआ ऐतिहासिक स्वागत एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत — फूल बरसे, स्मृति चिन्ह भेंट किए गए

0
63
Spread the love

श्योपुर, 12 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के श्योपुर आगमन पर आज शहर ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। जन अभिवादन के दौरान मुख्यमंत्री रथ पर सवार होकर निकले तो लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। पूरा शहर “नमो” के नारों से गूंज उठा।

पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस से प्रारंभ हुए इस रोड शो में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मार्ग में एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, भाजपा के मंडलों-मोर्चों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किए गए

मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री  राकेश शुक्ला, सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण और पूर्व वन मंत्री  रामनिवास रावत शामिल रहे।

रोड शो के दौरान शिवपुरी रोड, गुलम्बर क्षेत्र, मैन बाजार, मैन चौराहा, टोडी गणेश बाजार, पुल दरवाजा क्षेत्र और पटेल चौक पर जनता ने स्वागत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के प्राचीन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुजारी  वेदप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में गणेश संस्था से जुड़े  धनश्याम गोयल और  अरुण ओसवाल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहीं गणेश मंडल टोडी बाजार की ओर से श्योपुर की ऐतिहासिक काष्ठ कला की बैलगाड़ी की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।

जनता का उत्साह, नारों की गूंज और फूलों की बौछारों के बीच मुख्यमंत्री का यह रोड शो श्योपुर के इतिहास में यादगार बन गया
नमो के आगे श्योपुर ने झुकाया सिर, बढ़ाया स्वागत का सिलसिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here