शादी की खुशियां बदली मातम में, दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत

0
222
Spread the love

श्योपुर दिनांक 16/2/25

श्योपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दूल्हा प्रदीप जाट और उसका परिवार खुशी में झूम रहा था, बारात धूमधाम से निकली, बैंड-बाजे की गूंज थी, हर कोई उत्साहित था। जैसे ही बारात तोरण मारकर विवाह स्थल में पहुंची, अचानक दूल्हे को घबराहट और बेचैनी महसूस हुई।

परिवार वाले और रिश्तेदार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही प्रदीप बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी—दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया, खुशियों से भरा परिवार गम के साये में डूब गया।

इस हृदयविदारक घटना की खबर सुनकर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल था—“भगवान, यह क्या हो गया?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here