श्योपुर, 13 फरवरी 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा आज अचानक शासकीय श्री हजारेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे तथा विद्यालय में संचालित कक्षा 9वी की वार्षिक परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का अवलोकन भी किया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा सुबह 10.30 बजे के लगभग आकस्मिक रूप से परीक्षा व्यवस्था के अवलोकन के लिए श्री हजारेश्वर विद्यालय पहुंचे तथा 9वी एवं 11वी परीक्षा के संबंध में प्राचार्य से चर्चा की। प्राचार्य मनोज कुमार पाराशर ने बताया कि 9वी क्लास की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा 11वी क्लास की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित है। उन्होने बताया कि 9वी क्लास के 230 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल है। विद्यालय में इस दौरान 9वी क्लास की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा संचालित पाई गई।
