विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण

0
92
Spread the love

श्योपुर, 11 फरवरी 2025


 विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकीकृत बस स्टैण्ड परिसर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अपित किये। इसके साथ ही पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष  शंशाक भूषण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  महावीर सिंह सिसौदिया आदि द्वारा भी माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक  दुर्गालाल विजय,  बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  कैलाश नारायण गुप्ता,  अशोक गर्ग, गोपाल आचार्य,  रामलखन नापाखेडली, पूर्व जिला अध्यक्ष  सुरेन्द्र जाट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर के श्योपुर प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर आधा सैकडा के लगभग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों, पार्टी पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व वन मंत्री  रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्याय (राज्यमंत्री दर्जा)  सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक  दुर्गालाल विजय,  बृजराज सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष शंशाक भूषण, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्यगण महावीर सिंह सिसौदिया, कैलाश नारायण गुप्ता,  अशोक गर्ग,  गोपाल आचार्य,  रामलखन नापाखेडली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, अरूण ओसवाल,  गिरधारी बैरवा,  अरविन्द जादौन,  संजय मंगल,  राघवेन्द्र जाट, श्रीमती सरोज तोमर, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती उमा शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडलो के अध्यक्ष मोर्चाओ के पदाधिकारी तथा बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here