श्योपुर जिले में 7.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज कृषि विभाग के अधिकारियों ने लिया फसलो का जायजा

0
151
Spread the love

श्योपुर, 02 मार्च 2024
श्योपुर जिले में 7.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्योपुर तहसील में 5, बडौदा में शून्य, कराहल में शून्य, विजयपुर में 25 एवं वीरपुर में 7 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले में कुल 37 मिली मीटर वर्षा हुई है। इस प्रकार औसत वर्षा 7.4 मिली मीटर दर्ज की गई। अभी तक श्योपुर जिले में 748.88 मिली मीटर कुल औसत वर्षा हुई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने लिया फसलो का जायजा

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशो के क्रम में उप संचालक कृषि श्री पी गुजरे सहित अन्य कृषि अधिकारियों द्वारा श्योपुर तहसील के विभिन्न ग्रामों में असामायिक वर्षा के दृष्टिगत फसलो का जायजा लिया गया। उप संचालक कृषि श्री पी गुजरे द्वारा ग्राम कनापुर, काठोदी, लूण्ड, किशोरपुरा एवं रामगावडी में फसलों का अवलोकन किया गया। इस दौरान एसएडीओ श्री अरविन्द शाक्य, आरएईओ आदि उपस्थित थे।
उप संचालक कृषि ने बताया कि उनके द्वारा भ्रमण के दौरान गेहूं, सरसो आदि की फसलो का खेतो में पहुंचकर जायजा लिया गया तथा किसानों से चर्चा की गई। उप संचालक कृषि ने बताया कि उक्त ग्रामों में फसले सामान्य है तथा किसी प्रकार के नुकसान की स्थिति नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here